सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After 76 years, the system woke up... approval for a three-km road.

Mandi News: 76 साल बाद जागी व्यवस्था...तीन किमी सड़क को मिली मंजूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
After 76 years, the system woke up... approval for a three-km road.
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र का टिकरी गांव आजादी के 76 वर्षों बाद सड़क सुविधा से जुड़ेगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-चार में इसकी अनुमति भी मिल चुकी है। सड़क पर 4.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इस कार्य का ऑनलाइन टेंडर भी करवा दिया है। टेंडर अवार्ड होने पर निर्माण शुरू हो जाएगा। पौने तीन किलोमीटर सड़क बनने से 250 आबादी को लाभ होगा, जो लंबे समय से सड़क से जुड़ने की मांग कर रही थी। उनकी मांग को पूरा होने में 76 वर्ष बीत गए। सड़क स्वीकृत होने की सूचना मिलने पर लोग अब यही मांग कर रहे हैं कि जल्द इसका कार्य शुरू करवाया जाए।
Trending Videos


ग्रामीणों हंसराज, केवल कुमार, चंद राम, सोभिया राम, संतोष, जितेंद्र और योगराज ने बताया कि ऐसी कोई ग्रामसभा नहीं हुई होगी, जिसमें ग्रामीणों ने सड़क बनाने का मुद्दा न उठाया हो। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी लोगों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। हर बार उन्हें यही आश्वासन दिया जाता रहा कि जल्द सड़क बनाई जाएगी। अब जाकर उन्हें भरोसा हुआ है कि उनके गांव तक सड़क का निर्माण हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि टिकरी गांव के लिए सड़क स्वीकृत हो गई है। टेंडर अवार्ड होते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed