फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Agitation over the demand for healthcare facilities continues.

Mandi News: स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन जारी

Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Agitation over the demand for healthcare facilities continues.
30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए शिमला रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर युवाशक्ति का जनआंदोलन शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सरला देवी, अंजू देवी, निर्मला देवी, स्वर्ण देवी, सुदर्शना देवी, प्रोमिला, जगदीश, जोगिंद्र और अनिल कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। युवाशक्ति अध्यक्ष अविनाश भनवाल के नेतृत्व में करीब 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्यपाल से मुलाकात के लिए शिमला रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के समक्ष नागरिक अस्पताल संधोल की वर्तमान स्थिति, अस्पताल में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में रिक्त पड़े पदों तथा क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को विस्तार से रखेगा।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और सुविधाएं मिलने तक क्रमिक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed