सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All India Civil Services Wrestling Championship from tomorrow

Mandi News: अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती चैंपियनशिप कल से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
All India Civil Services Wrestling Championship from tomorrow
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती चैंपियनशिप करवाई जाएगी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के इंडोर हाल में 26 से 28 फरवरी तक होने वाली इस चैंपियनशिप में सिविल सेवा से जुड़े देश के अलग-अलग राज्यों के पुरुष व महिला पहलवान भाग लेंगी। चैंपियनशिप में महिला वर्ग की फ्री स्टाइल, जबकि पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप का आयोजन केंद्र, राज्य सरकारों के सिविल सेवा के सेवकों के बीच खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इसका मकसद सिविल सेवकों में शारीरिक क्षमता और खेलों को प्रोत्साहित करना है। अखिल भारतीय स्तर की इस चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंडी जिले में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार) कविता ने बताया कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed