सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Speech competition held on Adolescent Health Day, Shruti first

Mandi News: किशोर स्वास्थ्य दिवस पर करवाई भाषण प्रतियोगिता, श्रुति प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Speech competition held on Adolescent Health Day, Shruti first
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। आयस्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य भगवान दास ने बताया कि इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षिका अचला कुमारी ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, माहवारी, स्वच्छता और नशे से दूर रहने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा काउंसलर चंपा वर्मा ने नई दिशा केंद्र के बारे में बताया। कार्यक्रम में भाषण और कला प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण में श्रुति प्रथम, शिवांश दूसरे व तन्मय और कृतिका तृतीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में पूर्वंशी प्रथम, युवान दूसरे व अनमोल और गौरी तृतीय रहे। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हर्षा गुप्ता व अध्यापकगण सहित बच्चे मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed