{"_id":"699d88cbd6c5d3112b020d07","slug":"demand-for-early-release-of-pending-dues-and-dearness-allowance-of-pensioners-intensifies-mandi-news-c-90-1-mnd1021-187157-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशनरों की लंबित देय राशि और महंगाई भत्ता जल्द जारी करने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशनरों की लंबित देय राशि और महंगाई भत्ता जल्द जारी करने की मांग तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में पेंशनर फेडरेशन की बैठक में उठाई मांग, चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान को लेकर सुंदरनगर में आवाज बुलंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन के सुंदरनगर ब्लॉक की मासिक बैठक में वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबित देय राशि और महंगाई भत्ता की लंबित किस्तों को शीघ्र जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा ने की। अर्बन डेवलपमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान शिव सिंह सेन बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। बैठक में 17 फरवरी को शिमला में संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से आयोजित सांकेतिक धरने का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से लिए जाने वाले हर निर्णय का सुंदरनगर ब्लॉक पूर्ण समर्थन करेगा और आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन में सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के अतिरिक्त सचिव नरोत्तम चंद ठाकुर, जिला प्रधान प्रभुराम वर्मा और संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक हेम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य परस राम गर्ग, ब्लॉक कोषाध्यक्ष हेमराज रतन, सचिव इंद्रजीत आनंद व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos