सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apply for Anganwadi worker positions by July 20.

Mandi News: आंगनबाड़ी वर्कर्स लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Apply for Anganwadi worker positions by July 20.
विज्ञापन
मंडी। बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों, नगर निगम वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैणी ने बताया कि बाल्ट पंचायत के जजरौत केंद्र में कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसके अलावा टिक्कर कलां टिक्कर औ मलवाणा, बग्गी-एक, छम्यार सल्याण्ढी, खांदला (खांदला-एक व स्टोह), लोहारा (लोहारा-दो व रिंज), मंदिर-दो, मांडल (गैहरा) और बृखमणी पंचायत के बटेहड़ा-एक वार्ड के केंद्रों में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल स्थानीय महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित केंद्र के सर्वे परिवार (फीडर एरिया) की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के तहत दोनों पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने पूर्ण विवरण और सत्यापित दस्तावेजों के साथ 20 जुलाई तक बाल विकास परियोजना कार्यालय मंडी सदर में अपने दस्तावेज जमा करवा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed