{"_id":"6a37d323b1154e0e930e79c3","slug":"the-beauty-of-chhoti-kashi-will-not-be-marred-by-the-blight-of-garbage-the-city-will-remain-under-the-surveillance-of-the-third-eye-mandi-news-c-90-1-mnd1027-201640-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छोटी काशी की सुंदरता को नहीं लगेगा कूड़े का दीमक, तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छोटी काशी की सुंदरता को नहीं लगेगा कूड़े का दीमक, तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कचरा फेंकने वालों और चोरों पर नकेल कसने के लिए लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे
इंदिरा मार्केट सहित पूरे शहर पर रहेगी पैनी नजर, सरकार को प्रस्ताव
कचरे के हॉट स्पॉट खत्म करने को मंडी शहर में लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे
पुष्पराज
मंडी। छोटी काशी की खूबसूरती पर दाग लगा रहे कचरे के हॉट स्पॉट अब जल्द ही खत्म होंगे। शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम मंडी ने संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए निगम ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। शहर में अक्सर लोग सार्वजनिक स्थानों, नदी-नालों के किनारे और अन्य सुनसान जगहों पर चोरी-छिपे कूड़ा फेंक देते हैं। इससे कई स्थान गंदगी के हॉट स्पॉट में बदल जाते हैं और शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सफाई व्यवस्था की डिजिटल निगरानी हो सकेगी। साथ ही कचरा फैलाने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना आसान होगा। शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र इंदिरा मार्केट भी इस योजना में शामिल है। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी आवाजाही रहती है। व्यापार मंडल पिछले कई वर्षों से बाजार की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहा था। कैमरे लगने से चोरी की घटनाओं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
नगर निगम की ओर से नालियों के ऊपर लगाए गए लोहे के जाल चोरी होने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अब सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक कंट्रोल रूम की मदद से ऐसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सकेगी।
बॉक्स
मंडी शहर में सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने और एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही चिन्हित स्थानों पर कैमरे स्थापित कर दिए जाएंगे। -रोहित राठौर आयुक्त, नगर निगम मंडी