{"_id":"6a39174fa86e8a10ba0923bb","slug":"video-bumber-thakur-alleges-93-paper-leaks-rss-officers-mandi-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बंबर ठाकुर का आरोप- आरएसएस के लोगों को अधिकारी बनाने के लिए कराए गए 93 पेपर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बंबर ठाकुर का आरोप- आरएसएस के लोगों को अधिकारी बनाने के लिए कराए गए 93 पेपर लीक
मंडी के गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि देश में जानबूझकर अब तक 93 पेपर लीक करवाए गए हैं, ताकि आरएसएस से जुड़े लोगों को पिछले दरवाजे से बड़े अधिकारी पदों पर बैठाया जा सके। बंबर ने इसे देश के लाखों ईमानदार और मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ एक सोची-समझी साजिश और बहुत बड़ा खिलवाड़ करार दिया। उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री से तुरंत नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का दर्द भी साझा किया जो नीट की कोचिंग करवाकर कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बंबर ने सरकार से उन अभिभावकों के कर्ज तुरंत माफ करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य तो अंधकार में लटका ही है, साथ ही उन परिवारों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया है जो कर्ज के तले दबे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।