सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apurva won in speech and Aarushi in painting.

Mandi News: भाषण में अपूर्वा और चित्रकला में आरुषि ने मारी बाजी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Apurva won in speech and Aarushi in painting.
विज्ञापन
मंडी। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल हटगढ़ में खंड चिकित्सा अधिकारी रती डाॅ. पीयूष वैद्य की अध्यक्षता में टीकाकरण दिवस मनाया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य लीला राघव विशेष रूप से मौजूद रहीं। खंड स्वास्थ्य शिक्षक रती सुरेश चंदेल ने स्कूल के बच्चों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि टीकाकरण सप्ताह हर वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय पर हर बीमारी से बचने के लिए समय पर टीकाकरण करवाने के प्रति जागरूक करना, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण करवा कर विभिन्न बीमारियों से बचाना है। इस दिवस पर स्कूल की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में अपूर्वा प्रथम, उपासना दूसरे व मन्नत तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम, अमूल्या दूसरे व भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed