सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arrears should be paid in one lump sum: Union

एकमुश्त किया जाए एरियर राशि का भुगतान : संघ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
Arrears should be paid in one lump sum: Union
विज्ञापन
चंबा। हिम आंचल पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान पेंशनर संघों ने जो विभिन्न मांगों और 14 सूत्री मांग को रखा था, उसे मुख्यमंत्री ने वार्ता के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया है। बेदी ने कहा कि 2014-15 में सेवानिवृत्त कर्मियों का एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। जो 13 प्रतिशत डीए की किस्त देय है, उसे भी जल्द दिया जाए। सदस्यों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था बिल्कुल लचर होती दिख रही है। प्रशासन इसको लेकर विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को खुले लगभग सात साल हो गए हैं लेकिन अभी तक हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है। मेडिकल कॉलेज मात्र रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
Trending Videos

पेंशनर संघ की बैठक मंगलवार को लक्ष्मण क्लब में हुई। बैठक में पवन बेदी, जगदीश मैहता, जीवन कुमार, देवी प्रसाद, मुश्ताक, देवेंद्र भारद्वाज, पुन्नू राम, ठाकुर सिंह और कमल नाथ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed