सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness on HIV in Karsog Hospital

Mandi News: करसोग अस्पताल में एचआईवी पर किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
Awareness on HIV in Karsog Hospital
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग उपमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इसके तहत करसोग नागरिक चिकित्सालय में सोमवार को एचआईवी, एड्स और नई दिशा केंद्र के सौजन्य से विशेष सत्र का आयोजन किया गया। अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव और समाज में फैले भ्रमों के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान दर्जनों लोगों को निशुल्क परामर्श के साथ स्वास्थ्य की जांच भी की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चुराग में क्षय रोग जागरूकता एवं परामर्श शिविर आयोजित किया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि टीबी का पूरी तरह उपचार संभव है और सरकार इसकी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं।
Trending Videos

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेबन में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य खंड करसोग की विशेष मेडिकल टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की। इसमें बच्चों के दांतों, आंखों, पोषण के स्तर और अन्य शारीरिक विकारों की जांच की। जिन बच्चों में कोई कमी पाई गई, उन्हें आगामी उपचार के लिए दवाइयां और उचित परामर्श दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed