सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tractor overturns near IIT Kamand campus, driver dies

Mandi News: आईआईटी कमांद परिसर के पास ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns near IIT Kamand campus, driver dies
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। आईआईटी कमांद परिसर के पास सोमवार दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशीष कुमार ट्रैक्टर में सामान लेकर आईआईटी के एक कैंपस से दूसरे कैंपस की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी कटौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed