{"_id":"6a0b56663b54bf950d06d158","slug":"newly-elected-councilor-chet-singh-left-the-post-of-divisional-vice-president-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197240-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नवनिर्वाचित पार्षद चेत सिंह ने छोड़ा मंडल उपाध्यक्ष पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नवनिर्वाचित पार्षद चेत सिंह ने छोड़ा मंडल उपाध्यक्ष पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक से चुनाव जीतने वाले भाजपा समर्थित एकमात्र पार्षद चेत सिंह ने भाजपा नेरचौक बल्ह मंडल के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंडलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपते हुए निजी कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला दिया है। नगर परिषद चुनाव नेरचौक में किरकिरी के बाद बल्ह भाजपा को एक और झटका लगा है।
चेत सिंह ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि वह वर्तमान में भाजपा नेरचौक बल्ह मंडल में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब परिस्थितियों के चलते वह इस जिम्मेदारी को आगे निभाने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने की बात कहते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग व मार्गदर्शन मिलने पर आभार भी जताया है। साथ ही इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का आग्रह किया है।
नगर परिषद नेरचौक चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में चेत सिंह की जीत भाजपा के लिए राहत मानी जा रही थी। वह भाजपा समर्थित इकलौते विजेता पार्षद बने थे। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद उनके संगठनात्मक पद से इस्तीफा देने को राजनीतिक हलकों में अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। चेत सिंह ने कहा कि वह पार्टी की सेवा करते हुए थक गए हैं और अब आराम चाहते हैं। एकमात्र भाजपा समर्थित पार्षद होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार दूसरा था। वह निर्दलीय ही चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
Trending Videos