{"_id":"6a79bef6034b9e980a0ba24b","slug":"bad-road-increased-the-trouble-warning-of-road-blockade-was-given-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208537-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बदहाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी, चक्का जाम की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बदहाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी, चक्का जाम की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर-न्योरी-बुरहटा सड़क की हालत सुधारने की मांग
ग्रामीणों ने कहा-अब आश्वासन नहीं, हमें काम चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर-न्योरी-बुरहटा वाया मौवीसेरी-मंडी सड़क की बदहाली को लेकर लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। लंबे समय से मरम्मत और टारिंग की मांग कर रहे ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुधारने का काम शुरू नहीं हुआ तो दोबारा चक्का जाम किया जाएगा। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों गिरीराज, तिलकराज, होशियार सिंह, प्रीतम, रमेश, ज्ञानचंद, प्रेमसिंह, बहादुर सिंह और बेसर राम ने कहा कि सड़क पर स्थित क्रशर तक निर्माण सामग्री ले जाने वाले टिपरों की आवाजाही लगी रहती है। उनका आरोप है कि भारी वाहनों के चलने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर डंगे भी कमजोर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क की क्षमता के अनुरूप ही वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए।
लोगों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर पहले भी चक्का जाम किया गया था। उस समय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द सुधार करवाने का भरोसा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं है। यदि विभाग ने जल्द काम शुरू नहीं किया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंडल गोहर के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि पीडीएनए के तहत मिली राशि से सड़क का कुछ काम करवाया जा चुका है। शेष राशि से गड्ढों को भरने का कार्य जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर निजी भूमि होने के कारण सभी स्थानों पर चौड़ीकरण संभव नहीं है। क्रशर मार्ग पर बड़े डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है जबकि छोटे टिपरों को ही अनुमति दी गई है। सड़क की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।