फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fourlane affected enraged due to delay in restoration work

Mandi News: बहाली के काम में देरी से भड़के फोरलेन प्रभावित

Tue, 11 Aug 2026 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fourlane affected enraged due to delay in restoration work
16 अगस्त तक काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन

पधर (मंडी)। पधर-बिजनी फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं पर अब फोरलेन समन्वय समिति आर-पार के मूड में है। समिति के महासचिव महेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि एनएचएआई और गावर कंपनी को अंतिम अभ्यावेदन देने के बाद भी बहाली का काम शुरू नहीं हुआ है। समिति ने अब 16 अगस्त तक का समय तय किया है। इसके बाद आंदोलन शुरू करने की तैयारी है।
गुलेरिया ने कहा कि बारिश के बाद फोरलेन क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के रास्ते, सिंचाई कूल्हें, पेयजल व्यवस्था, खेतों से पानी की निकासी और संपर्क मार्ग प्रभावित हैं। समिति ने इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि फोरलेन निर्माण से जुड़ी परेशानी केवल हालिया नुकसान तक सीमित नहीं है। मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, अधूरे मकान, कृषि भूमि की क्षति, लिंक रोड और क्रॉसिंग तथा स्थानीय बाजार और रोजगार से जुड़े मामले भी लंबे समय से लंबित हैं। आंदोलन हुआ तो इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन समन्वय समिति ने 12 अगस्त को सुबह नौ बजे कुन्नू पुल के पास स्थित समिति कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक में 16 अगस्त के बाद आंदोलन का स्वरूप तय किया जाएगा। समिति ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो प्रशासन से अनुमति लेकर एनएच-154 को दो से तीन स्थानों पर बंद करने सहित लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed