फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Charging station work begins at Dharampur depot

Mandi News: धर्मपुर डिपो में चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू

Tue, 11 Aug 2026 05:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
Charging station work begins at Dharampur depot
धर्मपुर (मंडी)। एचआरटीसी डिपो धर्मपुर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की दिशा में कवायद शुरू हो गया है। डिपो परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। स्टेशन तैयार होने के बाद धर्मपुर डिपो के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मपुर डिपो से उपमंडल के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं संचालित होती हैं। पहाड़ी क्षेत्र में सरकारी बसें विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की आवाजाही का प्रमुख साधन हैं। अधिकतर लोगों को बाजार, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए इन्हीं सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

डिपो में लंबे समय से पुरानी बसों का संचालन भी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण केवल नई बसों की सुविधा उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि डिपो के परिवहन ढांचे में बदलाव की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। एचआरटीसी धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद ने बताया कि डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद धर्मपुर डिपो के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें मिलने से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed