{"_id":"6a79b929e51ed580e2038d29","slug":"pre-delivery-inspection-of-40-electric-buses-completed-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208489-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 40 इलेक्ट्रिक बसों की प्री-डिलीवरी जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 40 इलेक्ट्रिक बसों की प्री-डिलीवरी जांच पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पासिंग और पंजीकरण की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी मंडल के बेड़े में शामिल होने वाली 40 नई इलेक्ट्रिक बसों का प्री-डिलीवरी निरीक्षण पूरा हो गया है। अब बसों की पासिंग और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
मंडी मंडल को आवंटित 40 इलेक्ट्रिक बसों में 15 मंडी, 15 कुल्लू और 10 बसें सुंदरनगर डिपो को मिली हैं। इन बसों के सड़क पर उतरने से मंडल के कई रूटों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाली सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम करने के साथ प्रदूषण और परिचालन लागत घटाने में भी मदद मिलेगी।
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की सुविधा का रखा ध्यान
नई इलेक्ट्रिक बसों को वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बसों में चढ़ने और उतरने में आसानी के लिए विशेष डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और आरामदायक सीटों जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इलेक्ट्रिक बसों में सफर के दौरान शोर और कंपन भी अपेक्षाकृत कम रहेगा।
विज्ञापन
दो घंटे चार्जिंग पर करीब 180 किलोमीटर चलेगी बस
इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी को करीब दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेगी। इससे विशेष रूप से नियमित और निर्धारित दूरी वाले रूटों पर इनके संचालन की योजना को गति मिलने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन पूरी हो गई है। अब पासिंग और पंजीकरण समेत आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बसों को जल्द चरणबद्ध तरीके से रूटों पर उतारा जाएगा।
पीयूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी