सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bajrang Dal and SDRF rescued a bull trapped between walls.

Mandi News: दीवारों के बीच फंसे बैल को बजरंग दल और एसडीआरएफ ने बचाया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal and SDRF rescued a bull trapped between walls.
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह बाजार में इंसानियत और सेवा की एक मिसाल से दो घरों की दीवारों के बीच बुरी तरह फंसे एक बैल को बजरंग दल और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पंडोह बाजार निवासी रोहित कुमार ने देखा कि एक बैल दो मकानों की दीवारों के बीच फंस गया है और काफी प्रयास करने के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। रोहित कुमार ने पहले स्वयं उसे निकालने की कोशिश की। बाद में रोहित कुमार ने तुरंत इसकी सूचना भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष सोरव गुलेरिया, बजरंग दल पंड़ोह के कार्यकर्ताओं और एसडीआरएफ पंडोह बटालियन को दी। सूचना मिलते ही सौरव गुलेरिया और बजरंग दल के गोरक्षक अजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद घर की एक तरफ की दीवार को सावधानीपूर्वक तोड़ा गया, जिसके बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बैल को बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी दिया गया, जिसके बाद वह सामान्य स्थिति में आ गया। भाजयुमो सदर मंडल के अध्यक्ष सौरव गुलेरिया उर्फ कान्हा ने बताया कि गोसेवा के लिए दल तत्पर है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed