सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Batteries and valuables of three vehicles stolen in Chhanang, Dhelu of Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर के छाणंग, ढेलू में तीन वाहनाें की बैटरियां और कीमती सामान चोरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Batteries and valuables of three vehicles stolen in Chhanang, Dhelu of Jogindernagar
विज्ञापन
एक ही रात में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए
Trending Videos

मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर पार्क वाहनाें में चोरी से हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी–पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के छाणंग और ढेलू क्षेत्र में चोर गिरोह ने तीन वाहनों की बैटरियां और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। एक ही रात में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इनमें से दो मामलों की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज करवाई गई है। ढेलू के पास जोगिंद्रनगर शहर से सटे क्षेत्र में एक ट्रक की बैटरी चोरी होने की शिकायत ट्रक मालिक नरेंद्र ने पुलिस को दी है। इसी स्थान पर एक अन्य वाहन की बैटरी भी चोरी कर ली गई। वहीं, छाणंग में खड़ी एक कार से बैटरी और कुछ कीमती सामान चोरी होने का मामला भी सामने आया है। शिकायतकर्ता नरेंद्र के अनुसार उनका ट्रक बुधवार रात ढेलू पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा था और चालक घर चला गया था। वीरवार सुबह जब ट्रक स्टार्ट करने की कोशिश की गई तो बैटरी गायब पाई गई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
इसके अलावा, छाणंग और ढेलू में वाहनों से छेड़छाड़ और चोरी के दो अन्य मामले भी पुलिस के पास पहुंचे हैं। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस मंडी–पठानकोट हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed