सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bike rider seriously injured in bus collision

Mandi News: बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured in bus collision
विज्ञापन
औट थाना में हरियाणा रोडवेज के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। औट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते सोमवार शाम अंबिका गेस्ट हाउस बनाला के पास हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 18 मई की शाम हरियाणा रोडवेज के बस चालक कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। साथ ही आरोपी चालक का मेडिकल परीक्षण कराकर रक्त नमूना सुरक्षित कर लिया गया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed