{"_id":"6a0c49a72f2b62412f0ef840","slug":"husband-wife-and-seven-year-old-boy-injured-in-bike-accident-mandi-news-c-90-1-mnd1023-197294-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बाइक हादसे में पति-पत्नी और सात साल का बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बाइक हादसे में पति-पत्नी और सात साल का बालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के पातकू के समीप बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त
पुलिस हादसे के कारणों की कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में सात वर्षीय बालक सहित एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मंडी–पठानकोट हाईवे पर पातकू के समीप बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से बच्चे अक्षत के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, उसके पिता कमलेश कुमार के बाजू, टांग और सीने में गहरे घाव आए हैं, जबकि माता काजल की टांग भी चोटिल हुई है।
जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार अपनी पत्नी काजल और सात वर्षीय बेटे अक्षत के साथ बैजनाथ से जोगिंद्रनगर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 7 बजे पातकू के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार की स्थिति को देखते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि परिवार सुबह करीब 6 बजे बैजनाथ से जोगिंद्रनगर स्थित अपने घर के लिए निकला था। कमलेश कुमार पेशे से पेंटर हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos