पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP takes control of the Municipal Corporation; Suman becomes Mayor and Jitendra becomes Deputy Mayor.

Mandi News: नगर निगम पर भाजपा काबिज, सुमन महापौर और जितेंद्र बने उपमहापौर

Tue, 30 Jun 2026 11:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
BJP takes control of the Municipal Corporation; Suman becomes Mayor and Jitendra becomes Deputy Mayor.
जीत के बाद मेयर सुमन व डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा विधायक अनिल शर्मा व सम​र्थकों के साथ। संवाद
मंडी। 77 दिन के लंबे इंतजार और राजनीतिक कशमकश के बीच नगर निगम मंडी पर भाजपा काबिज हुई। शहर के राजनीतिक गलियारों में कई दिन से चल रहे तीन प्रमुख नामों में से भाजपा संगठन ने सुमन ठाकुर और जितेंद्र शर्मा उर्फ जॉनी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। प्रचंड बहुमत के बीच सोमवार को भाजपा पार्षदों ने सुमन ठाकुर को मेयर और जितेंद्र शर्मा उर्फ जॉनी को डिप्टी मेयर सर्वसम्मति से चुना।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दोनों ही पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। इसके चलते उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन ने वार्ड नंबर 9 (पैलेस-2) से पार्षद सुमन ठाकुर को महापौर और वार्ड नंबर 11 (समखेतर) से पार्षद जितेंद्र शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सभी 14 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक का सफल संचालन नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने किया।
विज्ञापन

महापौर की रेस में सुमन ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा था जबकि दूसरे नंबर पर जितेंद्र शर्मा और तीसरे पर गगन कश्यप का नाम चर्चा में था। अंततः सुमन और जितेंद्र के नामों पर आम सहमति बनी। सुमन ठाकुर पूर्व में नगर परिषद की अध्यक्ष और तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। नगर निगम के गठन के समय भी उनका नाम रेस में था लेकिन तब समीकरण बदल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर और सभी पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम मंडी जनहित, पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर के चहुंमुखी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह और नगर निगम के सहायक आयुक्त विजय कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed