{"_id":"6a42ba4aad71ebccc000669f","slug":"the-journey-to-becoming-mayor-will-not-be-easy-several-challenges-lie-ahead-mandi-news-c-90-1-mnd1027-202841-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आसान नहीं होगा मेयर का सफर, कई चुनौतियां सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आसान नहीं होगा मेयर का सफर, कई चुनौतियां सामने
विज्ञापन
नगर निगम मंडी के मेयर व डिप्टी मेयर पद पर जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी इजहार करते हुए ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर निगम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार महापौर और उपमहापौर पद पर कब्जा तो कर लिया है, लेकिन नई टीम के सामने चुनौतियों की लंबी फेहरिस्त है। स्मार्ट सिटी के लंबित कार्यों को पूरा करना, पार्किंग निर्माण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना, रेहड़ी-फड़ी धारकों का पुनर्वास और निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत करना नई नेतृत्व टीम की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। स्टाफ की कमी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बीच विकास कार्यों को गति देना भी आसान नहीं रहेगा।
नई मेयर-डिप्टी मेयर को शहर में नए पार्किंग स्थल विकसित करने, स्थायी वेंडिंग जोन बनाने और आपसी तालमेल के साथ विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा कराने की चुनौती का सामना करना होगा। साथ ही निगम को राजस्व बढ़ाने के नए स्रोत तलाशने और रिक्त पदों को भरवाने के लिए भी प्रयास करने होंगे।
धरातल पर विकास और जनसेवा प्राथमिकता : सुमन
नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुमन ठाकुर पिछले दो दशक से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वे दो बार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर परिषद की अध्यक्ष और पार्षद रह चुकी हैं। सुमन ठाकुर ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और सभी पार्षदों को साथ लेकर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
राजनीति नहीं, विकास की नीति अपनाएंगे : जितेंद्र
उपमहापौर जितेंद्र शर्मा उर्फ जॉनी 15 वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हैं और पूर्व में पार्षद भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर में नए पार्किंग स्थल विकसित करना, आपदा का मलबा हटाना, नालियों की सफाई, स्मार्ट सिटी के लंबित कार्य पूरे करवाना और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से बजट की मांग की जाएगी। शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर काम किया जाएगा।