{"_id":"6a731844f430599fbf040c11","slug":"both-tires-of-a-moving-bus-came-off-passengers-lives-saved-thanks-to-quick-thinking-mandi-news-c-90-1-mnd1001-207778-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चलती बस के दोनों टायर निकले, सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चलती बस के दोनों टायर निकले, सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान
विज्ञापन
औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर बीच सड़क में खड़ी निजी बस। स्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस में सवार थे 25 यात्री, एनएच-305 पर यातायात बाधित रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम चवाली माता मंदिर के समीप एक निजी बस के चलते-चलते पिछले दोनों टायर अचानक निकल गए। उस समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन चालक ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। इससे बड़ा सड़क हादसा टल गया।
घटना के बाद बस करीब दो घंटे तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे एनएच-305 पर यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि छोटे वाहन सावधानीपूर्वक बस के किनारे से निकलते रहे। बस को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। यात्री केसर सिंह और गोकुल ने चालक की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी से सभी यात्रियों की जान बच गई।