{"_id":"69c27c66d2308c948b00a125","slug":"car-falls-into-ditch-youth-dies-on-the-spot-mandi-news-c-90-1-mnd1013-190291-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौके पर मौत
विज्ञापन
तुना में खाई में गिरी कार। स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कोट देवी दहड़ मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। कोट देवी दहड़ सड़क पर मंगलवार को हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ पंकू पुत्र डिका सिंह निवासी स्यास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जिमिनी जीप चैलचौक से जहल की ओर जा रही थी। इसी दौरान तुना गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अकेला ही वाहन चला रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा पेश आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई है, क्योंकि यह मार्ग पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। एसडीएम देवीराम ने घटना की पुष्टि की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos