{"_id":"6a046b2e2c3e3f28570bc35a","slug":"cash-stolen-from-baba-balak-nath-temple-in-pandoh-by-breaking-its-golak-mandi-news-c-90-1-mnd1015-196581-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह में बाबा बालक नाथ मंदिर की गोलक तोड़ नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह में बाबा बालक नाथ मंदिर की गोलक तोड़ नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन में तीन मंदिरों में चोरी की वारदात, लोगों में दहशत
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती मंगलवार रात चोरों ने बाबा बालक नाथ मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर की गोलक तोड़ दी और उसमें रखी नकदी लेकर भाग गए। बुधवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो गोलक टूटी हुई मिली, जिससे घटना का पता चला। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मंदिर प्रबंधन की ओर से पंडोह पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी पंडोह क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर जरल और शिव मंदिर तीन पीपल में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में भी पुलिस को शिकायत दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामलों की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।