सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chaos: Jaleb came out in pieces, vehicles ran in the middle

अव्यवस्था : टुकड़ों में निकली जलेब, बीच में दौड़ी गाड़ियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
Chaos: Jaleb came out in pieces, vehicles ran in the middle
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्र महोत्सव की अंतिम जलेब में भाग लेते देवी देवता श्रद्धालुओं क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच निकली अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की अंतिम जलेब अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। टुकड़ों में निकली शोभायात्रा और बीच रास्ते गाड़ियों की आवाजाही ने पूरे आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अव्यवस्था को देख महामृत्युंजय मंदिर के समीप जलेब को रोकना पड़ा। यहां से आगे नए पुल के बीच जलेब की दो टुकड़ियां बन गईं। जलेब के बीच जयराम के नारे गूंजते रहे। पूरा माहौल असमंजस में बदलता नजर आया।
Trending Videos

अंतिम जलेब में देवलू अपने देवी-देवताओं के साथ झूमते, नाचते और गाते हुए शामिल हुए। जलेब के अलौकिक नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। जलेब को लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह देखा। छतों और सड़कों पर खड़े लोग देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेब का टुकड़ों में निकलना श्रद्धालुओं के लिए निराशाजनक रहा। उधर, बल्ह से संबंध रखने वाली कांग्रेस नेता शकुंतला कश्यप ने बताया कि इस बार करीब आठ टुकड़ों में जलेब निकली। व्यवस्थाएं सुचारु होनी चाहिए। इस तरह से जलेब की भव्यता कम हो जाती है।
....
नाचते गाते जलेब में युवाओं ने दिखाया उत्साह
पहाड़ी लोक गीतों पर नाचते गाते हुए युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया। झूमते हुए युवा अपने-अपने आराध्य देव के साथ जलेब में शामिल हुए। युवतियों ने भी पगड़ियों के साथ शामिल होकर लुत्फ उठाया। इस उत्साह भरे माहौल को कैमरे में हर किसी ने कैद किया।
....
देव धुनों से सराबोर रही छोटी काशी
जलेब के लिए दोपहर 1 बजे से देवी-देवता राज देवता माधोराय के दरबार पहुंचना शुरू हो गए। यहां से जलेब समखेतर से होते बाबा भूतनाथ मंदिर होकर वापस चौहटा पहुंची। इस दौरान छोटी काशी की गलियां भी देव धुनों से सराबोर हो गईं। घर की छतों से पुष्प वर्षा भी की गई।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed