सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passengers are facing problems due to non-operation of new routes in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में नए रूट शुरू न होने पर यात्री हो रहे परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to non-operation of new routes in Jogindernagar.
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस डिपो जोगिंद्रनगर के उद्घाटन के चार साल बाद भी नए रूटों पर बसें नहीं दौड़ पाई हैं। पुराने रूट अन्य डिपुओं में मर्ज होने से उपमंडल के हजारों यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बस डिपो जोगिंद्रनगर के हरिद्वार और गुरुग्राम रूट समेत चार नई बसों के बैजनाथ बस डिपो में शिफ्ट होने से व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
Trending Videos

जोगिंद्रनगर से सायंकालीन चलने वाली दिल्ली वोल्वो बस को भी राजधानी शिमला में शिफ्ट करने से यात्रियों का मर्ज बढ़ा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ के लिए निगम की बसों के रूट जोगिंद्रनगर से शुरू न होने से यात्री परेशान हैं। जोगिंद्रनगरवासियों को 2019 में बस डिपो की सौगात मिली थी। 2022 से संचालन शुरू हुआ था। कार्यशाला, डीजल पंप जैसी सुविधाओं के लिए भूमि भी भाजपा सरकार के समय चिह्नित कर दी गई थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी इन सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि मौजूदा सरकार के उदासीन रवैये के चलते बस डिपो के अस्तित्व पर खतरा पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
चालक, परिचालकों के कई पद खाली
बस डिपो में चालकों और परिचालकों के पद रिक्त हैं। इस कारण बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। कुल 88 रूटों के संचालन के लिए 90 से अधिक चालकों की जरूरत है लेकिन यहां पर 55 से 60 चालक ही सेवाएं दे रहे हैं। परिचालकों के भी पद खाली होने से बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि बस डिपो में पेश आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इधर, परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि दिक्कतों का समाधान करने के प्रयास जारी हैं।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed