सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Everyone was eager to get the turban tied

Mandi News: साफा बंधवाने के लिए हर कोई रहा आतुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Everyone was eager to get the turban tied
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की अंतिम जलेब में उपायुक्त कार्यालय मंडी परिसर में हर कोई अपने सिर पर साफा बंधवाने के लिए पहुंचा। साफा बांधने वाले 5 से 7 मिनट में ही व्यक्ति के सिर पर साफा बांधते। दोपहर 2 बजे तक यह क्रम जारी रहा। इस दौरान मंडी निवासी एक पांच साल का बच्चा मां-बाप से जिद करता हुआ साफा बंधवाने पहुंचा।
Trending Videos

साफा बांध रहे बालक राम ने प्यार से उसे कुर्सी पर बैठाया और फिर साफा बांधा। मां बाप ने अपने बच्चे की फोटो उतारते हुए खुशी जाहिर की। महाशिवरात्रि महोत्सव की अंतिम जलेब में साफा बांधने पहुंचे धनोटू, सुंदरनगर से राजू राम ने बताया कि वह पहले पहलवान थे। पिछले 15 वर्षों से मेलों, शादी समारोहों में साफा बांधने का कार्य कर रहे हैं। बग्गी से बालक राम ने बताया कि वह पिछले 55 साल से साफा बांधने का कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed