सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Check the shoes, socks and geometry boxes of the candidates.

Mandi News: परीक्षार्थियों के जूते, जुराबें, ज्योमेट्री बॉक्स जांचे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Check the shoes, socks and geometry boxes of the candidates.
विज्ञापन
स्कूल बैग की तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में मिला प्रवेश
Trending Videos

जोगिंद्रनगर में 10वीं कक्षा की साइंस की परीक्षा में रही सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में शनिवार को आयोजित दसवीं कक्षा की साइंस परीक्षा में परीक्षार्थियों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखी गई। उम्मीदवारों के जूते, जुराबें और ज्योमेट्री बॉक्स की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। स्कूल बैग बाहर जमा किए गए और पानी की बोतलों सहित अन्य वस्तुओं की तलाशी ली गई। पूरे केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। करीब तीन घंटे तक चली परीक्षा में परीक्षार्थियों को पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर प्रश्न हल करने का मौका मिला। कुल 60 अंकों के 29 प्रश्न हल करने के लिए कई परीक्षार्थियों को कठिनाई हुई। परीक्षा अधीक्षक और शिक्षक पहली बार सख्त तेवर के साथ परीक्षा पर नजर रख रहे थे। उड़नदस्तों की टीम ने चिह्नित परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर नकल रोकने के लिए कार्रवाई की।
परीक्षार्थियों विनय, मनोज और कविता के अनुसार परीक्षा में 14 अंक के नौ लघु उत्तरीय प्रश्न, तीन 5 अंकों के प्रश्न और 12 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। 40 अंकों का प्रैक्टिकल कार्य पहले ही संपन्न हो चुका था। साइंस विषय के शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा सुबह 9:15 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने उत्साह और मेहनत के साथ प्रश्न पत्र हल किया।एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि उड़नदस्तों की टीम ने उपमंडल के चिह्नित परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर नकल पर निगरानी रखी। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर परीक्षा अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न पत्र के पैटर्न में नहीं था बदलाव, हल करने में हुई आसानी
दसवीं कक्षा के साइंस विषय की परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं था। इसलिए हल करने में आसानी मिली। 60 अंक की परीक्षा के लिए 29 प्रश्न शामिल किए गए थे जिन्हें तीन घंटे में पूरा करना बेहद आसान रहा। -प्रिया, परीक्षार्थी
परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को अध्ययन करने के लिए मिला था। इसलिए निर्धारित तीन घंटे से पहले साइंस विषय की परीक्षा को पूरा करने में कोई भी दिक्कत नहीं आई। आंचल, परीक्षार्थी
बहुविकल्पीय प्रश्न 12 अंक के शामिल थे, जिन्हें हल करने के लिए केवल 15 मिनट का समय लगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर देने में भी कोई परेशानी नहीं आई। तीन घंटे की परीक्षा में 29 प्रश्न हल करने का समय मिला था लेकिन इससे पहले ही परीक्षा को पूरा कर लिया। -कीर्ती, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed