{"_id":"69dba86332de68d6b7094356","slug":"chief-minister-releases-rs-3-crore-for-sarkaghat-hospital-building-mandi-news-c-90-1-ssml1025-192836-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट अस्पताल भवन के लिए मुख्यमंत्री ने जारी किए 3 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट अस्पताल भवन के लिए मुख्यमंत्री ने जारी किए 3 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नागरिक अस्पताल सरकाघाट के अधूरे भवन निर्माण को पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह द्वारा 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
लंबे समय से बजट की कमी के कारण रुका हुआ यह निर्माण कार्य अब पूरा होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। भवन पूरा होने पर ओपीडी सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों के लिए बेड व आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सरकाघाट के विकास को प्राथमिकता दे रही है और क्षेत्र को शिक्षा व स्वास्थ्य में प्रदेश का अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
Trending Videos