{"_id":"69db9700bff2c2109d002f8e","slug":"congress-government-closed-institutions-opened-on-peoples-demand-jairam-mandi-news-c-90-1-mnd1001-192800-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने लोगों की मांग पर खोले संस्थान किए बंद : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार ने लोगों की मांग पर खोले संस्थान किए बंद : जयराम
विज्ञापन
विज्ञापन
काम करने के बजाए जरूरत से ज्यादा बोल रहे कुछ लोग
सराज दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेउनीधार और थरापड़ गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी तालमेल और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में उतरें। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में तो सरकार को झटका लगेगा ही, आगामी विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर खोले कई संस्थान सरकार ने बंद कर दिए हैं, इसलिए अब लोगों को भी कांग्रेस को वोट न देने का निर्णय लेना चाहिए। हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में जो सड़कों का जाल दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हो पाया है। जिस सड़क से वे पहुंचे, उसका निर्माण भी केंद्र से प्राप्त 14 करोड़ रुपये की राशि से हुआ है। उन्होंने बताया कि पटकरी-भड़हा-सिल्ह-कशीम्बलीधार की 18 किलोमीटर लंबी सड़क, जो सराज विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों बागी, खुनाची, डगैल, पलेऊनीधार, थरापड़, रूभड़ी, शिल्ह और भड़हा को जोड़ती है, विधायक प्राथमिकता के तहत बनी है। इसके लिए नाबार्ड की ओर से 14 करोड़ रुपये और राज्य सरकार की ओर से 2 करोड़ रुपये का प्रावधान पूर्व भाजपा सरकार के समय 2018 में किया गया था। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 2021 में काम शुरू हुआ और 2025 में यह सड़क बनकर तैयार हुई। वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार काम करने वाली नहीं, बल्कि काम रोकने वाली सरकार है, जिसने सत्ता में आते ही प्रदेश में चल रहे 2000 से अधिक जनहितकारी संस्थानों को बंद कर दिया। कुछ लोग काम करने के बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री जनता के बीच और विधानसभा में भी झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय में भी झूठ का सहारा लेकर चुनाव टालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें उन्हें असफलता मिली।
Trending Videos