सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chirag first in cycling championship

Mandi News: साइकिलिंग चैंपियनशिप में चिराग प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Chirag first in cycling championship
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर करवाई प्रतियोगिता
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत जिला पुलिस की ओर से सेरी मंच मंडी में रविवार सुबह साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिले और साथ लगते जिलों से आए 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुबह एसपी मंडी विनोद कुमार ने साइकिलिंग चैंपियनशिप को सेरी मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अलग-अलग वर्ग के लिए पुलिस ने अलग-अलग रूट निर्धारित किए थे। विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस डोगर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 10-14 आयु वर्ग में चिराग प्रथम, ईशान्वी ठाकुर द्वितीय, भाविश्का तृतीय और 14-18 आयु वर्ग में प्रथम सृजन, द्वितीय शाश्वत ठाकुर, तृतीय उदित ठाकुर रहे। 18-25 आयु वर्ग में भव्य कुमार प्रथम रहे। 25-35 आयु वर्ग में अजय प्रथम, अभिनव राणा द्वितीय रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुनील बारोंगपा प्रथम, सुशील द्वितीय, मनु द्विवेदी तृतीय, बालिका वर्ग (14+ वर्ष) में ऋद्धि सुयाल प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागी अजय मेहता, सुनील बरूपा, भव्य कुमार शर्मा और रिद्धि सुयाल ने इसे मंडी जिला पुलिस की एक बेहतरीन पहल बताया। कहा कि इस तरह की शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से जहां तन और मन स्वस्थ रहता है वहीं युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने में भी सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed