सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachalis presented colourful programmes in Pune

Mandi News: पुणे में हिमाचलियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Himachalis presented colourful programmes in Pune
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में बसे हिमाचली कारोबारियों और कर्मचारियों ने ‘हिमाचली इन पुणे समागम-05’ को उत्साह और पारंपरिक रंगत के साथ मनाया। पहाड़ी मुलाकात के इस आयोजन में करीब 200 हिमाचली एक छत के नीचे जुटे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आपसी संवाद तथा बिलासपुरी धाम के माध्यम से अपने प्रदेश की संस्कृति और आत्मीयता को जीवंत किया।
Trending Videos

आयोजन समिति के सदस्य एवं सुंदरनगर निवासी जेपी गुप्ता ने बताया कि समारोह में बुजुर्गों की आत्मीय मुस्कान, युवाओं का उत्साह और बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरे वातावरण को घर जैसा बना दिया। प्रतिभागियों ने गीत, कविताएं और गजलें प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक बिलासपुरी धाम रही। हिमाचल के बिलासपुर से बोटी बुलाए गए, जिन्होंने पारंपरिक विधि से व्यंजन तैयार किए। इस मौके पर हिमाचल ग्रुप के संस्थापक सदस्यों गौरव बलोरिया, पूजा सूद, रुपेश राणा और विशाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed