सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women honored for their outstanding work

Mandi News: उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित कीं महिलाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Women honored for their outstanding work
विज्ञापन
हिमाचल एकता मंच ने नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए दिया सम्मान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में महिलाओं के सामाजिक योगदान को सराहना और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमाचल एकता मंच ने रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह, मेघना ठाकुर, शशि किरण शर्मा, शूचिका और बिमला वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों ने कहा कि महिलाएं आज शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, समाजसेवा सहित हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजन उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल एकता मंच ने किया। मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में मंच की राज्य संयुक्त सचिव ममता भाटिया की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर सलोनी, आशा, सविता, अमिता, लीना, शोभा, रागिनी, डॉ. आंचल, राजकुमारी, पुलिस विभाग से ममता, अंशुल, अंजू, शिक्षिका शशि किरण, बिमला वर्मा, शूचिका, आशा, सविता, अमिता, लीना, शोभा, रागिनी, डॉ. आंचल, राजकुमारी, नेहा बंटा, अमिता, गीतांजलि, भाविक, गतिक, लीला, बंदना, राजकुमारी, आशा पठानिया, नव्या, शाश्वत, शमा, मोनिका, संतोषी, मीना, श्वेता आदि को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed