सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cholthara Cooperative Society gets new executive, Satish becomes president

Mandi News: चोलथरा सहकारी सभा को नई कार्यकारिणी मिली, सतीश बने प्रधान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Cholthara Cooperative Society gets new executive, Satish becomes president
विज्ञापन
गतिरोध खत्म, उप-प्रधान पद पर सहमति न बनने के कारण हुआ मतदान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। दि कृषि सहकारी सभा चोलथरा में लंबे समय से चल रहा गतिरोध शनिवार को समाप्त हो गया। प्रबंधन समिति के 9 निर्वाचित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। बैठक में सतीश बन्याल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया, जबकि उपप्रधान पद के लिए हुए मतदान में गांधी राम विजयी रहे। चुनाव प्रक्रिया सभा के सचिव पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
शनिवार को आयोजित बैठक में प्रधान पद के लिए सभी सदस्यों ने एकमत होकर सतीश बन्याल के नाम का समर्थन किया। वहीं उप-प्रधान पद पर सहमति न बनने के कारण मतदान कराया गया, जिसमें गांधी राम ने रमेश चंद को हराकर पद हासिल किया। मतदान में सभी 9 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 2 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी और 4 अप्रैल को 9 सदस्यों का चयन किया गया था। 7 अप्रैल को आपसी मतभेद के चलते कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था, लेकिन 11 अप्रैल को बैठक में सहमति बनते ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed