{"_id":"69d9f4dba6965a1683031067","slug":"video-grand-inauguration-of-the-akhileshwar-mahadev-banandar-fair-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अखिलेश्वर महादेव बनांदर मेले का शानदार आगाज, मोहित गर्ग के पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अखिलेश्वर महादेव बनांदर मेले का शानदार आगाज, मोहित गर्ग के पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक
लडभड़ोल क्षेत्र के प्रसिद्ध तीन दिवसीय अखिलेश्वर महादेव मंदिर बनांदर मेले का शानदार आगाज हो गया है। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली लोकगीतों के नाम रही। इसमें प्रदेश के जाने-माने कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लडभड़ोल भाजपा मंडल के अध्यक्ष लविंदर सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। पंडाल में पहुंचने पर मेला कमेटी के प्रधान अनित ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण स्टार हिमाचली लोकगायक मोहित गर्ग रहे। उन्होंने मंच संभालते ही अपने लोकप्रिय गीतों से पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मोहित ने रुन झुनुआ, सोडे दिया बोतला, चिट्ठियां, कुंजा, काली छतरी, अधी रोटी और डाली कैंथे दी जैसे एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए, जिस पर युवा जमकर थिरके। मोहित गर्ग के अलावा संध्या में कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का जादू बिखेरा। गायक सुभाष राणा, फरहान, सरस्वती, विजय और रोहित जैसे गायकों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और मेले की पहली रात को यादगार बना दिया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।