सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traders are making money at the fair ground, business in the city is ruined.

Mandi News: मेला मैदान में कारोबारियों की चांदी, शहर में कारोबार चौपट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Traders are making money at the fair ground, business in the city is ruined.
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय देवता मेले में लगी दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मेला मैदान में ग्राहकों की अधिक चहलकदमी से अब कारोबारियों की चांदी हो गई है। जबकि मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर जाने से कारोबार चौपट हो गया है। शुक्रवार को मौसम मेहरबान होते ही मेला मैदान में सजी दुकानों में ग्राहकों ने खूब खरीददारी की। वहीं, शहर की अधिकांश दुकानों में ग्राहकों की कम आवाजाही के चलते कारोबारियों को नुकसान भी उठाना पड़ा।
मेला मैदान में चार सौ से अधिक दुकानों में ग्राहकों ने कपड़े, कॉस्मेटिक, क्रोकरी और घर की साज सजावट के लिए विभिन्न प्रकार के सामान को खरीदा तो मेले के कारोबारी भी खुशी से झूम उठे। यहां पर बीते तीन दिनों से वर्षा से कारोबार चौपट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कारोबारी मुस्ताक, भूपेंद्र, कर्मवीर ने बताया कि तीन दिन लगातार बारिश से मेला मैदान ग्राहकों के बिना सूना नजर आ रहा था और अब मौसम के साफ होते ही ग्राहकों की भीड़ से उनके नुकसान की भी भरपाई होने की उम्मीद है। उधर, शहर के कपड़ा कारोबारी विवेक, मनियारी विक्रेता सचिन, राजेश ने बताया कि शुक्रवार को मेला मैदान में ग्राहकों की अधिक भीड़ से मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कारोबारियों को अपनी दुकानों में ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट देकर आकर्षित करने का आह्वान किया है।
मेला समिति के अध्यक्ष व एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि खराब मौसम के चलते मेला कारोबारियों को आर्थिक क्षति से बाहर निकालने के लिए 15 अप्रैल तक कारोबार की अनुमति दी है। इसके बाद मेला मैदान को खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed