{"_id":"69d8d7c2551ee7d4a30c73ae","slug":"bjp-protests-against-congress-government-policies-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1021-192498-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे विकास कार्यों और वादाखिलाफी पर घेरी सुक्खू सरकार
झूठी गारंटियों से जनता को ठगा गया : राकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार की कथित वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सुंदरनगर में धरना-प्रदर्शन किया। अटल पार्किंग के समीप आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
धरने को संबोधित करते हुए राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। आरोप लगाया कि महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, पांच लाख युवाओं को रोजगार, दो रुपये किलो गोबर खरीद और सौ रुपये प्रति किलो दूध खरीद जैसे वादे अब तक धरातल पर नहीं उतर सके हैं। वर्तमान सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्यों को न केवल ठप कर दिया है, बल्कि कई संस्थानों को बंद करने का काम भी किया है। सुंदरनगर क्षेत्र में डॉक्टरों के क्वार्टर, इंडोर स्टेडियम और स्कूल भवनों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जबकि सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रही है। सरकार के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी अब सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अशोक नायक, नरेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद र
Trending Videos