सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Issues related to road, revenue and education departments were raised.

Mandi News: सड़क, राजस्व और शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे उठाए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Issues related to road, revenue and education departments were raised.
विज्ञापन
निहरी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा
Trending Videos

भूमिदाताओं के नाम पर सड़क का नामकरण करने का मामला सीएम के समक्ष रखेंगे : विक्रमादित्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत निहरी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान क्षेत्र की नौ पंचायतों से प्राप्त 181 शिकायतों एवं समस्याओं का निपटारा किया गया। अधिकांश शिकायतें लोक निर्माण विभाग, राजस्व, वन, बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित थीं।



कार्यक्रम में ग्राम पंचायत निहरी, घड़ोई, बजौहण, रोहांडा, सेगल, डुमट बैहली, जरल, बंदली तथा ग्राम पंचायत मरहड़ा बदेहन के लोगों ने लगभग 108 नई शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। इनमें से 98 मामलों का समाधान प्रशासनिक स्तर पर पहले ही किया जा चुका था, जबकि शुक्रवार को शेष 83 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि निहरी के लिए पंडार होकर जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत किया जा रहा है और इसका कार्य इसी माह से आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वेच्छा से भूमि दान कर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। भूमि दाताओं के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि तहसील कल्याण अधिकारी की निहरी में माह के कुछ दिनों तक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन निर्माणाधीन भवनों का 70 से 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल की मांग पर उन्होंने नेरी से बाढु सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की वनीकरण राशि के रूप में 1.25 करोड़ रुपये की लेवी शीघ्र जमा कराने का आश्वासन दिया।
मंत्री ने निहरी कॉलेज में रिक्त पदों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी के शेष भवन निर्माण कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराने तथा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय की स्थापना से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सेवा केंद्रों और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य शिविर में 216 लोगों की जांच की गई, जबकि 48 दिव्यांगजनों की भी स्वास्थ्य जांच एवं मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed