सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former soldier files FIR after garden destroyed with chemicals

Mandi News: केमिकल से तबाह कर दिया बगीचा, पूर्व सैनिक ने दर्ज कराई एफआईआर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Former soldier files FIR after garden destroyed with chemicals
विज्ञापन
सराज में रातों-रात उजाड़ दिया हरा-भरा सेब का बगीचा
Trending Videos

सिंचाई पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया, 15 दिन के भीतर पूरे पेड़ मुरझा गए
पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज करवाई शिकायत, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढीम कटारू के रोहाड़ा गांव में रंजिश के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात शरारती तत्वों ने एक पूर्व सैनिक के सेब के बगीचे को कथित रूप से केमिकल मिलाकर भारी नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नायब सूबेदार (सेवानिवृत्त) मुंशी राम के बगीचे के सिंचाई टैंक में कथित तौर पर घास सूखाने वाली दवा (ग्लाइसील) मिला दी गई, जिसके कारण लगभग 160 फलदार पौधे सूख गए। जंजैहली थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़ित पूर्व सैनिक का कहना है कि उनके बगीचे से हर वर्ष लगभग 600 पेटी सेब का उत्पादन होता था। लेकिन अज्ञात लोगों की ओर से सिंचाई पानी में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने के बाद उन्होंने अनजाने में वही पानी फसलों में दे दिया, जिससे करीब 15 दिनों के भीतर पूरे पेड़ मुरझा गए।
इस घटना के बाद रोहाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रंजिश के चलते इस तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे, तो किसी की संपत्ति सुरक्षित नहीं रह जाएगी। पूर्व सैनिकों में भी इस घटना को लेकर भारी रोष है। पूर्व सैनिक अध्यक्ष कैप्टन श्याम सिंह ने इसे कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य बताया है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि जंजैहली थाना में शिकायत प्राप्त हुई है और मामला गंभीर है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed