सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers will surround the Balichowki BDO office on the 18th.

Mandi News: 18 को बालीचौकी बीडीओ कार्यालय का घेराव करेंगे मजदूर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Workers will surround the Balichowki BDO office on the 18th.
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिक संगठन और हिमाचल किसान सभा की बैठक में लिया फैसला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। ग्राम पंचायत थाटा के झुखड़ी में मनरेगा श्रमिक संगठन और हिमाचल किसान सभा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की गई।मनरेगा श्रमिक संगठन बालीचौकी के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करने के लिए नया कानून ला रही है, जो मजदूरों के हितों के खिलाफ है। बैठक में बताया गया कि 10 फरवरी 2026 को काम के लिए आवेदन करने के बावजूद 60 दिन बीत जाने पर भी मजदूरों को काम या बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, जबकि कानून के अनुसार 15 दिन के भीतर रोजगार देना अनिवार्य है। वक्ताओं ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मजदूरों को डराने के लिए झूठी शिकायतें दर्ज कराने के आरोप भी लगाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन के रवैये के विरोध में 18 अप्रैल को विकास खंड अधिकारी कार्यालय बालीचौकी में 24 घंटे का घेराव किया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed