सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   B.Ed trainees got angry over their demands and staged a protest at SPU.

Mandi News: मांगों को लेकर भड़के बीएड प्रशिक्षु, एसपीयू में किया धरना प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
B.Ed trainees got angry over their demands and staged a protest at SPU.
विज्ञापन
विरोध के बाद मंडी कॉलेज को बनाया परीक्षा केंद्र
Trending Videos

प्रशिक्षुओं ने की नारेबाजी, एसपीयू का गेट भी रोका, आधा घंटा नहीं हुई आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स की संबद्धता को लेकर चल रहे विवाद के बीच उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद शुक्रवार शाम प्रशिक्षु छात्र सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) प्रशासन से मिलने पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने मंडी कॉलेज को बीएड परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विश्वविद्यालय गेट के बाहर रास्ता रोककर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन लगभग सवा 6 बजे तक चला। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और गेट के बाहर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेशों की सही व्याख्या नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि 100 में से 96 छात्र मंडी कॉलेज में ही परीक्षा देना चाहते हैं। छात्रों के अनुसार अदालत ने उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र चुनने का अधिकार दिया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मंडी कॉलेज में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा रही थी, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और शैक्षणिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए मंडी कॉलेज को बीएड परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए मंडी कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के बयान
उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें मंडी कॉलेज में परीक्षा देने से रोका जा रहा था, जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न हुआ। -बीएड छात्रा कृतिका ठाकुर


यदि एसपीयू उच्च न्यायालय के आदेशों की सही व्याख्या नहीं करता तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। -छात्र तेजेंद्र कुमार


वे सभी मंडी कॉलेज में ही परीक्षा देना चाहते हैं, क्योंकि अन्य केंद्रों पर असुविधा की आशंका रहती है। -छात्रा किरण

मंडी कॉलेज को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए ताकि उनका कोर्स वहीं से सुचारु रूप से पूरा हो सके। -छात्र आशीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed