{"_id":"69da3c8e83b4f620f40463b5","slug":"video-four-day-advanced-meditation-camp-in-mandi-yogendra-yogi-teaching-yoga-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन शिविर, योगेंद्र योगी सिखा रहे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन शिविर, योगेंद्र योगी सिखा रहे योग
छोटी काशी मंडी में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में संस्था के राष्ट्रीय प्रशिक्षक योगेंद्र योगी प्रतिभागियों को योग और ध्यान की विभिन्न क्रियाएं सिखा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से भी लोग इस शिविर में भाग लेने पहुंचे हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विशेष रूप से मौन ध्यान की क्रिया सिखाई जा रही है, जिसे मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। योगेंद्र योगी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 27 वर्षों से संस्था से जुड़े हैं और सैकड़ों शिविरों के माध्यम से लोगों को योग का प्रशिक्षण दे चुके हैं। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आयोजित यह शिविर मंडी के मोतीपुर क्षेत्र में चल रहा है। मंडी इकाई के प्रशिक्षक महेश वालिया ने बताया कि संस्था सालभर में 5-6 ऐसे शिविर आयोजित करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान शिविर के समापन के बाद 21 अप्रैल से एक और योग शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आगामी शिविर में भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस दौरान मंडी इकाई के सुरेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।