फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Condolence meeting in Sundernagar to protest the murder of the JE.

Mandi News: जेई की हत्या के विरोध में सुंदरनगर में शोक सभा

Mon, 27 Jul 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Condolence meeting in Sundernagar to protest the murder of the JE.
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कुल्लू जिले में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या के विरोध में रविवार को जल शक्ति मंडल सुंदरनगर कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हत्याकांड की कड़ी निंदा की। शोक सभा में अधिशासी अभियंता रजत गर्ग, सहायक अभियंता दिनेश राणा सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कुल्लू से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। खौला निवासी जेई लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed