फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Honoured brave women and the families of martyrs.

Mandi News: वीर नारियों और बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Honoured brave women and the families of martyrs.
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टिहरा में आयोजित
टिहरा में राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह में मंत्री धनीराम शांडिल ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। टिहरा में राज्यस्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने शिरकत की। उन्होंने वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और देश के विभिन्न युद्धों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए गांव हवाणी, रिवालसर निवासी नायक सरवन कुमार की पत्नी कांता देवी, साइगलू (कोटली) निवासी शहीद सूबेदार खेम चंद की पत्नी प्रोमिला देवी, स्योह बल्ह निवासी सिपाही टेक सिंह मस्ताना की पत्नी वीना देवी तथा सहैल बल्ह निवासी शहीद नायक अशोक कुमार की पत्नी सरला देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में बलिदानी हरि सिंह निवासी बंदला की पत्नी अनार देवी, वर्ष 1965 के युद्ध में बलिदानी नेक राम, गांव चंदपुर की पत्नी कमला देवी तथा वर्ष 1999, 2002 और 2014 में ऑपरेशन रक्षक के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें धुली गांव निवासी शहीद हवलदार भाग सिंह की पत्नी प्रमिला देवी, चढवालका गांव निवासी शहीद देश राज की पत्नी राज कुमारी, सरौन गांव निवासी शहीद सिपाही प्रदीप कुमार की पत्नी कुसुम ठाकुर तथा लगयार गांव निवासी शहीद नायब सूबेदार राजेश कुमार की पत्नी निशा कुमारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शांडिल ने विभिन्न युद्धों में वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों के आश्रितों को भी सम्मानित किया। इनमें करियल गांव के प्रजीत ठाकुर, सनदेहड़ा गांव की करोधो देवी, रोसो गांव के चमारू राम, डगवानी गांव के ज्ञान चंद, कोट गांव की रजनी देवी तथा गद्दीधार गांव की दर्शनू देवी शामिल हैं।कारगिल युद्ध में घायल हुए डगवानी गांव निवासी नायब सूबेदार पुरुषोत्तम शर्मा को भी समारोह में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों हवलदार प्रकाश चंद, लांस नायक प्रवीण कुमार तथा सीएचएम रहीम सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed