फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The families of the martyrs were honored by being presented with shawls and mementos.

Mandi News: बलिदानियों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया

Mon, 27 Jul 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The families of the martyrs were honored by being presented with shawls and mementos.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जोगिंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। देश की सेवा में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों, वीरांगनाओं तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए अमर शहीदों के परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन जनक चंद कटोच, सिपाही कश्मीर सिंह, सूबेदार नंद लाल, हरी सिंह, नायब सूबेदार गोकुल, वीर शहीद जवान अनिल कुमार की विरांगना चंचला देवी, विरांगना शशि बाला और अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed