{"_id":"6a6609b6431b0bac6a0c1df1","slug":"out-of-control-trailer-truck-speeds-along-four-lane-highway-rams-into-three-vehicles-mandi-news-c-90-1-mnd1021-206560-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फोरलेन पर दौड़ा बेकाबू ट्राला, तीन वाहनों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फोरलेन पर दौड़ा बेकाबू ट्राला, तीन वाहनों को रौंदा
विज्ञापन
सुंदरनगर में अनियंत्रित ट्राला डिवाइडर के ऊपर चढ़ा। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर पर चढ़कर थमा, सुंदरनगर के पुंघ में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने की आशंका
वाहनों के उड़े परखच्चे, यातायात रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर रविवार दोपहर सुंदरनगर के पुंघ में तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित हो गया। मंडी की ओर जा रहे ट्राले ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद ट्राला डिवाइडर पर चढ़कर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति वाहनों के पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। पुलिस के अनुसार ट्राला मंडी की ओर जा रहा था। पुंघ के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्राला एक के बाद एक तीन खड़े वाहनों से जा टकराया। चालक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि ट्राले के ब्रेक फेल होने के कारण वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हालांकि पुलिस तकनीकी जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि करेगी। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटना के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ट्राले के ब्रेक और अन्य यांत्रिक हिस्सों की जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।