{"_id":"69e0dc3f5731cb1aaa0ad4b5","slug":"corruption-in-bjp-congress-governments-has-deepened-the-economic-crisis-in-the-state-surendra-mandi-news-c-90-1-ssml1025-193275-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस सरकारों में भ्रष्टाचार से प्रदेश में गहराया आर्थिक संकट : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस सरकारों में भ्रष्टाचार से प्रदेश में गहराया आर्थिक संकट : सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में आप प्रदेश सह प्रभारी ने लगाए आरोप
कहा, प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के अनुभवी नेता चुनावी मैदान में उतरेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आम आदमी पार्टी जोगिंद्रनगर इकाई की ओर से वीरवार को जोगिंद्रनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता आप पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने की, जबकि जिला अध्यक्ष राकेश रावत और ऑब्जर्वर गोविंद रांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों और जोन अध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा पार्टी हित में जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
दिल्ली से जोगिंद्रनगर पहुंचे आप नेता सुरेंद्र पंडित ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों के नेताओं के आपसी विवाद और कथित भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश में आर्थिक संकट गहराया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगकर सत्ता में आई कांग्रेस ने उनकी मूर्ति स्थापित करने में भी तीन वर्ष का समय लगा दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में केवल उनके चहेते विधानसभा क्षेत्र का ही विकास हुआ, जबकि अन्य क्षेत्रों की उपेक्षा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही सरकारों की उदासीनता के कारण प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका तथा पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश पिछड़ गया है।सम्मेलन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र पंडित ने कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के अनुभवी नेता आगामी चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके लिए 12 जिलों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे तथा प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X