फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CPI(M) opens front against the central government

Mandi News: माकपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 11 Aug 2026 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
CPI(M) opens front against the central government
एमएसपी की कानूनी गारंटी की उठाई मांग
विज्ञापन

राजेश शर्मा,
जोगिंद्रनगर (मंडी)। किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को जोगिंद्रनगर में माकपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन के बाद पार्टी ने एसडीएम मनीश चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। इसमें किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने और सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। माकपा नेता एवं मंडी जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र की सड़कों और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को दिक्कत हो रही है। उपमंडलीय अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसलिए इसे रद्द करने और कृषि उत्पादों के आयात पर रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों ने वीबी जी राम जी में 200 दिन का रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग को लेकर भी नारेबाजी की। प्रदर्शन में किसान सभा ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित सुदर्शन वालिया, शोभा राम, कृष्ण चंद, बालक राम, सुभाष चंद, पवन कुमार, प्रेम नाथ, राकेश कुमार, रमेश चंद और कश्मीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed